81.64 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले आरोपी काबू
punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 08:45 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम पुलिस ने देशभर में 81.64 करोड़ रुपए की ठगी करने के मामले में वाले दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों ठगी करते थे। पुलिस ने इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) से जांच की तो पाया कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में करीब 81.64 करोड़ रुपए की ठगी करने को लेकर 9072 शिकायतें हैं जिनमें से 259 केस दर्ज किए गए हैं। जिनमें से गुडग़ांव में सात केस साइबर थानों में दर्ज हैं।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में साइबर क्राइम ईस्ट व साउथ थानों की पुलिस टीमों ने दस आरोपियों को अरेस्ट कर इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 67 लाख 50 हजार रूपए व छह मोबाईल फोन बरामद किए। जिनका विश्लेषण/जांच करने पर पता चला कि इनके खिलाफ पूरे देश में कुल 9072 शिकायतें, 259 केस दर्ज हैं।, जिनमें से जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में सात केस (साईबर क्राईम थाना ईस्ट में 04 केस व साईबर क्राइम थाना साउथ में तीन केस) दर्ज है।
आरोपियों द्वारा इन मामलों में कुल 81 करोड़ 64 लाख रुपयों की ठगी की गई थी। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, होटल बुकिंग व फेक कॉलिंग से संबंधित फ्रॉड इत्यादि प्रकार की साईबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।