सेक्टर-12 में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, युवक की दबने से हुई मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 08:42 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर 14 थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 में शनिवार दोपहर शीतला स्वीट्स के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक की उसके नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

मृतक युवक की पहचान कासगंज के रहने वाले 22 वर्षीय हिमांशू राजपूत के रूप में की गई। बताया जाता है कि हिमांशु गुरुग्राम के सेक्टर 23 के पास झुग्गियों में रहते थे और एक व्यक्ति के यहां ट्रैक्टर से पानी के टैंकर की सप्लाई का काम करते थे। शनिवार दोपहर यह पानी का टैंकर लेकर सेक्टर 12 की तरफ गए थे। रास्ते में शीतला स्वीट्स के पास तेज रफ्तार में होने के कारण ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हिमांशु वाहन के नीचे दब गए। थाना पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static