खेदड़ में हिंसक हुआ किसानों का प्रदर्शन, एक किसान की मौत, 3 पुलिसकर्मी भी हुए घायल

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 08:35 PM (IST)

हिसार/खेदड : हरियाणा के हिसार में खेदड़ थर्मल प्लांट की राख को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों और प्लांट प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद ने आज हिंसक रूप धारण कर लिया। इस प्रदर्शन में एक किसान की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसान की मौत की सूचना मिलते ही किसान हिसार सिविल अस्पताल में भी इक्ट्‌ठे हो गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हिंसा पर काबू पाया।

बैरिकेड्स तोडते वक्त ट्रैक्टर के नीचे आने से हुई किसान की मौत

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर उसे जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। यही नहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इसके बाद किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर बैरिकेड्स तोडने लग गए। इस दौरान खैदड निवासी किसान धर्मपाल ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इसी के साथ तीन पुलिसकर्मी भी इस घटना में घायल हो गए हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static