पुन्हाना में खूनी झगड़े में बदली मामूली कहासुनी, एक की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

punjabkesari.in Monday, Jan 12, 2026 - 05:01 PM (IST)

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के पुन्हाना शहर के वार्ड नंबर-10 में एक मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार से पांच लोग घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का दावा है जब तक आरोपियों गिरफ्तार नहीं करती पुलिस तो शव को नहीं दफनाया नहीं जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुन्हाना शहर में एक किराना दुकान पर सामान खरीदने को लेकर अनिल नामक युवक और दूसरे पक्ष के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ। बाद में दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप बढ़ गए और तनाव बढ़ता चला गया। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अनिल पक्ष के करीब 15 से 20 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर जुलेखा के घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में जुलेखा के परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। सबसे गंभीर हालत जुलेखा की थी, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पुन्हाना से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जिसकी उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।

हालांकि मृतक के बेटे शहजाद के बयान पर पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने रवि, अनिल सहित आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव को नहीं दफनाया जाएगा। वहीं मृतक के परिजनों सहित कई लोगों ने पुनहाना शहर में जुरहेडा पुनहाना मार्ग पर बैठ कर जाम कर दिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static