रेवाड़ी में 2 बहनों के इकलौते भाई ने उठाया खौफनाक कदम...मचा हड़कंप, दीवार पर लिखे Note ने बढ़ाया सस्पेंस

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 01:13 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : जिले के गांव खड़गवास में 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।।मृतक की पहचान गुगन कुमार के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। 

बताया गया है कि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था, जबकि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। घर में मां और गुगन ही रहते थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।।प्राथमिक जांच में पुलिस को कमरे की दीवार पर एक संदेश लिखा मिला, जिसमें "पागल प्रेमी... आशु, माई जान" लिखा हुआ था। इस आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद की आशंका के पहलू पर भी जांच कर रही है। मामले में आशु नाम की युवती से भी पूछताछ की जा रही है। 

रामपुरा थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static