ओपी चौटाला का दावा, आज परिस्थितियां हमारे अनुकूल, बरोदा में जीतेगा इनेलो का प्रत्याशी

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2020 - 01:05 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने दावा किया है कि आज जो प्रदेश में हालात हैं उसके मुताबिक परिस्थितियां हमारे अनुकूल है। उन्होंने कहा कि जितने उम्मीदवार बरोदा उपचुनाव में लड़ रहे हैं, उनमें हमारा उम्मीदवार अच्छी स्थिति में है, निश्चित रूप से जो संभावना है वह सरकार पक्ष के खिलाफ होगा। वहां का परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न दलों में भगदड़ मचेगी, जिसके बाद मध्यवर्ती चुनाव होंगे।

PunjabKesari, haryana

यमुनानगर में भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के भाई राधे श्याम के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज प्रदेश में वर्तमान परिस्थितियों को लेकर हर व्यक्ति यह कहता है कि इनेलो का शासन काल अच्छा था। बरोदा उपचुनाव को लेकर पूछने पर इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वहां निश्चित रूप से इनेलो अच्छी स्थिति में रहेगी और संभावना यही है कि वहां परिणाम सरकारी पक्ष के खिलाफ जाएगा। 

इनेलो सुप्रीमो ने यमुनानगर पहुंचकर अपने वर्करों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने वर्करों से आह्वान किया कि वह वर्तमान सरकार के काले कारनामों को जनता तक पहुंचाएं और इनेलो की सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static