साल 2020 में आएंगे INLD के अच्छे दिन, दोबारा जेल नहीं जाएंगे OP Chautala !

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 03:47 PM (IST)

सोनीपत(पवन राठी)- इनेलो के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला 2 हफ्ते की पैरोल पर बाहर हैं और पैरोल पर बाहर आते ही ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मिलने का दौर शुरू कर दिया है। सबसे पहले ओम प्रकाश चौटाला  सोनीपत में कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे।  ओम प्रकाश चौटाला ने सभी देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नया साल देश के लिए उमंग और नई संभावनाएं लेकर आएगा।  इस मौके चौटाला ने कहा कि हो सकता इस बार मैं दोबारा जेल ना जाऊं मेरी सजा भी पूरी हो चुकी है, लेकिन यह कानूनी प्रक्रिया है। 

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का मूल मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि जो भी रूठे हुए कार्यकर्ता हैं उन्हें मनाया जाए और संगठन को मजबूत किया जाए। इस मौके पर ओम प्रकाश चौटाला ने इशारों इशारों में बिना दुष्यंत का नाम लिए दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी पार्टी गद्दार थे और वह पार्टी छोड़ कर चले गए हैं क्योंकि वह सत्ता के लोभी हैं हमें अपने संगठन को मजबूत करना है और जो रूठे हुए कार्यकर्ता हैं जो वापस पार्टी में आना चाहते हैं।  

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static