सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले OP धनखड़, कंप्यूटर के ''नायाब'' एक्सपर्ट हैं नायब

punjabkesari.in Sunday, Oct 29, 2023 - 01:46 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : हरियाणा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कहा है कि मैंने उसको उस समय से देखा है जब वह कार्यालय में काम करते थे। नायब सिंह सैनी के लिए उन्होंने कहा कि तूने हमसे सीखा है और हमने तुमसे सीखा है। कंप्यूटर हमसे ज्यादा अच्छा नायब सिंह को आता था।

उन्होंने कहा कि एक्सेल में कैसे काम करते हैं, पीडीएफ में काम कैसे करते हैं, कौन से डाटा कहां से निकले यह नायब सिंह को बहुत अच्छे से आता था। जब मोदी जी ने कहा था कि कंप्यूटर घर पर रखिए तो नायब सिंह से फोन करके ही पूछते थे कि कंप्यूटर पर कैसे काम करना है। जब नायब सिंह सैनी जी ने कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया तो हमारा दायित्व उनसे बड़ा था और वह हमसे सीखते थे। किसान मोर्चा में भी उन्होंने हमारे साथ काम किया। उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा है।

बता दें कि बीते दो दिन पहले हरियाणा में अगले साल बैक टू बैक चुनाव के मद्देनजर भाजपा हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। ओपी धनखड़ की जगह अब नायब सिंह सैनी को हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बना दिया है। नायब सिंह कुरुक्षेत्र से सासंद हैं। वहीं ओम प्रकाश धनखड़ को नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static