विपक्ष के पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई भी उम्मीदवार ही नहीं- संजय सिंह

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 07:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): नायब सैनी सरकार के पहले विस्तार में नवनियुक्त राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संजय सिंह ने कहा की पूरे देश में विपक्ष के पास  लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई भी उम्मीदवार  ही नहीं है और ना ही कोई उम्मीदवार चुनाव लड़ना चाहता है! उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के काम करने का तरीका और देश किन हाथों में सुरक्षित है देश की जनता इन बातों को भली भांति समझती है! उन्होंने कहा कि भाजपा आने वाले लोकसभा चुनाव में 400 पार का आंकड़ा हासिल करेगी! क्योंकि पूरे  प्रदेश ही नहीं देश में भी भाजपा के पक्ष में सुनामी लहर चल रही है! ने पिछले साढे 9 साल में मनोहर सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन करने के का काम किया है! वह अपने आप में बेमिसाल है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से  भागवत गीता ,रामायण में महापुरुषों द्वारा त्याग की बात की जाती थी ऐसे ही इस युग में यह कार्य मनोहर लाल द्वारा भी त्याग कर किया गया है! भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हर समय एक्टिव मोड रहता है उन्हें जो भी जिम्मेवारी दी जाती है वह उसे पर पूरा खरा उतरने का कार्य करते हैं !उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता देश सेवा के लिए सदैव ही तत्पर है! इसके अलावा उन्होंने उनके विधानसभा क्षेत्र विकास को लेकर कहा कि गुरुग्राम एक विकसित क्षेत्र है हमने साढे 9 साल में वहां पर वहां पर विकास कार्य करने का काम किया है ! भाजपा जेजेपी से अलगाव को उन्होंने कहा कि है केंद्रीय नेतृत्व का फैसला है यह गठबंधन सरकार चलाने तक था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static