हरियाणा: हिसार में प्रंचड गर्मी का प्रकोप, तापमान पहुंचा 48 डिग्री सेल्सियस, पिछला रिकार्ड भी टूटा

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2020 - 08:41 PM (IST)

हिसार(विनोद)- उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला गया है हिसार में अधिकतम तापमान 48 डिग्री पहुंच जाने से गर्मी का पिछला रिकार्ड टूटा गया है। हिसार प्रचंड गर्मी की चपेट में आ गया है लगातार गर्म हवाए चलने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। फिलहाल हिसार दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शामिल है।

हिसार के चौधरी चरण सिहं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढऩे की संभावना है। जिसके कारण गर्मी और बढेगी व गर्म हवाए चलेगी। आप को बता दे कि  हिसार में दस साल के बाद इतना गर्म दिन आया था। इससे पहले 2010 में हिसार का तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार 27 मई को भी तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। मौसम गर्म होने तथा खुश्क व पश्चिमी हवायें चलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम गर्म होने तथा खुश्क व पश्चिमी हवायें चलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Heavy heat। Weather Updates : प्रचंड गर्मी का ...
पंचकूला, यमुनानगर को छोड़कर पूरे हरियाणा में अर्लट
भारतीय मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर को छोड़कर पूरे हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। अगले 2 दिन लू चलती रहेगी। लेकिन दो दिन के बाद पश्चिमी विक्षोभ गर्मी से राहत दिलाने का काम करेगा।मौसम विभाग का कहना है कि 30 व 31 मई को तथा 1 जून तक बारिश की सम्भावना बनी हई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मई को दोपहर बाद या शाम को आसमान में बादल छाने शुरू हो जायेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादलवायी रहेगी। जिससे कारण हरियाणा में गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बच्चो बूढ़ो  को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। और साथ में ठंडा पेय पदार्थ पीने का सलाह दी है। ताकि गर्मी से बचा जा सके। 
कोरोना वायरस के बीच भीषण गर्मी और लू ...
28 मई तक तापमान में रहेगी बढोतरी
हिसार के चौधरी चरण सिहं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ने डा. एमएल खिचड ने कहा कि आने वाले दिनों तापमान बढने की संभावना है। पुरे उतर भारत में लगातार गर्मी बढ रही है। जिसमें लू भी चल रही है। उन्होंने कहा कि तीन व चार दिनों में मौसम काफी गर्म चल रहा है। मंगलवार को हिसार का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और आज का तापमान 45 डिग्री तक पहुचा है। उन्होंने कहा की राजस्थान से चली गर्म हवाओं के साथ चलने से तापमान बढा है और 28 मई तक तापमान में बढोतरी रहेगी। वही 30 , 31 मई व 1 जून तक बारिश की सम्भावना बनी हुई  है। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि  किसान भाई  अपनी सब्जियों  में  सिचाई करते रहे ताकि सब्जियों को गर्मी से बचाया जा सके।
मौसम विभाग का अलर्ट: आसमान से ...
जून में आ सकता है मॉनसून
बता दें कि इस बार मई में सामान्य दिनों के मुकाबले काफी कम लू चली है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मई में औसतन 20 से 25 दिन लू चलती है। मार्च से मई तक 45 दिन गर्मी पड़ती है। पिछले साल इन दिनों में लगातार 15 दिन लू चली थी। इस साल अब तक 12 पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। रुक-रुक कर बारिश होती रही, इसलिए गर्मी ज्यादा नहीं हुई। मई में अभी तक सिर्फ 4 दिन लू चली है। 2 दिन और लू के होंगे। 28 को मौसम बदल जाएगा। मॉनसून भी सही दिशा में है और हरियाणा में यह जून में आ सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static