पलवल पुलिस ने करोड़ों के इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी का किया पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 12:49 PM (IST)

पलवल : पलवल पुलिस ने गुरुग्राम में दर्ज करोड़ों रुपये कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गबन व चोरी मामले का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को धर दबोचने में विशेष सफलता हासिल की है।  इसके अलावा करोड़ों रूपों के कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़ी मात्रा में रिकवरी भी की गई है।

148 लैपटॉप समेत भारी रिकवरी

पलवल पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक अन्तर्राज्यीय गैंग ट्रॉस्पोटर को टारगेट करते है और भारी इलेक्ट्रॉनिक सामान को चोरी करते है और बाद में मार्केट में जाकर बेच देते है। सीआईए हथीन प्रभारी दीपक गुलिया की टीम ने इस गैग का पर्दाफाश किया है। जिसमें पुलिस को भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान जिसमें 148 लैपटॉप,140 की बोर्ड,मोबाइल फोन,प्रिंटर बरामद हुए है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए है। 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी यूपी के अलीगढ़,दिल्ली के रहने वाले है। जिसमें अतुल मास्टरमाइंड है। जिसके ऊपर तीन मामले दर्ज है। मास्टरमाइंड अतुल ने एक जगह से 800 मोबाइल फोन चोरी किए थे। इसी प्रकार गुरुग्राम के  बिलासपुर से भी भारी मात्रा में लैपटॉप चोरी करने की एफआईआर दर्ज है। आरोपी ट्रांसपोटरों की गाड़ियों को टारगेट करता है और ड्राइवर व कंडक्टर की मदद से वारदात को अंजाम देता है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मामले में संलिप्त आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static