पंचायती चुनावों को लटकाया जा रहा है, क्योंकि बीजेपी नेता गांवो में नहीं घुस सकते: अशोक अरोड़ा

punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 05:11 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने बातचीत के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। अरोड़ा सदा से ही एक स्पष्टवादी और मुखर नेता माने जाते रहे हैं। इनेलो के लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष जैसी अति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी उन्होंने बड़े बेबाक अंदाज से निभाई। आज उन्होंने कहा कि हरियाणा भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। हरियाणा में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह बात हम शुरू से ही कह रहे हैं, लेकिन हाल ही में नगर पालिकाओं और परिषदों की ऑडिट हरियाणा सरकार द्वारा एजी से करवाई जाने की बात से यह स्पष्ट हो गया है।

हरियाणा के गृह मंत्री द्वारा ऑडिट की बात कहे जाने का मतलब उन्होंने इसे स्वीकार किया है। मेरा मानना है कि खाली एजी से नहीं हाई कोर्ट के सीटिंग जज को बिठाना चाहिए। नगर पालिकाओं, परिषदों में बड़े घोटाले हुए। पंचायतों में घोटाले हुए। कैथल में जोहड़ों की खुदाई और सफाई के लिए मोटी ग्रांट आई। जिसमें से एक भी पैसा नहीं लगाया गया और कागजों में पूरा का पूरा खर्च दिखा दिया गया। इस प्रकार बहुत से घोटाले हुए हैं।जिनकी अगर टाइम बाउंड जांच इमानदारी से करवाई जाए तो बहुत से घोटाले सामने आएंगे।

हाल ही में नकल पर बने कानून को लेकर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि कानून तो पहले भी बहुत बनते रहे हैं किस तरह से इतने बड़े स्तर पर पेपर लीक हुए एचएसएससी बोर्ड के चेयरमैन को सस्पेंड किया गया और 15 दिन में ही उन्हें क्लीनचिट दे दी गई और फिर दोबारा से पेपर लिक हुए यानी सरकार में इच्छाशक्ति नहीं है इनके खुद के लोग इस काम में संलिप्त हैं जो गांव-गांव में घूमकर ग्राहक ढूंढ रहे थे कि दो पैसे देगा उसे पेपर पास करवा देंगे इस सरकार ने पर्ची और खर्ची बंद करने का केवल दिखावा इसलिए किया ताकि पेपर का रेट बढ़ सके यह सरकार झूठ के पुलिंदा है खुद प्रदेश के मुखिया कहते हैं कि कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई लेकिन इनकी खुद की ज्यूडिशली जांच मे सामने आया कि बहुत से मौतें ऑक्सीजन के कारण हुई है प्रदेश में सरकार की मिसमैनेजमेंट के कारण ऑक्सीजन दवाइयों से मौतें हुई 70 हजार रुपए में इंजेक्शन ओं की ब्लैक हुई यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है

अशोक अरोड़ा ने कहा कि पंचायत चुनाव प्रजातंत्र की नींव है। हमारा प्रजातंत्र मजबूत तभी होगा जब हमारी नींव मजबूत होगी। इनकी महत्वता को समझते हुए राजीव गांधी ने पंचायतीराज पर जोर दिया था। लेकिन यह सरकार पंचायती चुनाव नहीं करवाना चाहती। इसीलिए इन चुनावों को लटकाया जा रहा है। आज यह गांव में नहीं घुस सकते। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार अपना महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण देने वाला नोटिफिकेशन वापस ले और चुनाव करवा ले, लेकिन इन्होंने जानबूझकर नोटिफिकेशन में इतनी कमियां छोड़ी हुई है कि वह हाईकोर्ट में टिक नहीं पाएगा। इसलिए यह लेट करने का काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 12 सितंबर की तारीख को कई पालिकाओं में चुनाव हैं और उसी दिन हरियाणा सिविल सर्विसेज के पेपर हैं। यह कितने अचंभे की बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। अगर चुनाव आयोग ने तिथि तय कर दी थी तो सरकार को सोचना चाहिए था और अगर सरकार ने तय कर दी थी तो चुनाव आयोग को तारीख आगे-पीछे की देनी चाहिए थी।

अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज हरियाणा में कई गंभीर समस्याएं विकराल रूप धारण कर चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने स्वयं माना कि 2 साल में केवल 12000 की नौकरियां दी गई। ढाई करोड़ की आबादी वाला हरियाणा प्रदेश जिसमें केवल 12000 नौकरियां ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर भी नहीं है। आज प्रदेश की बेरोजगारी दर देश में सबसे नंबर वन पर है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है। सरकार की नीतियां देश को बुरी तरह से प्रभावित कर रही हैं।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static