रोहतक के बैंसी गांव में नहर टूटने से मचा हड़कंप, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 02:26 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले के बैंसी गांव के पास भिवानी सब ब्रांच नहर टूटने से आसपास के किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। नहर की करीब 50 फीट पटरी टूटने के बाद तेज बहाव का पानी खेतों में घुस गया, जिससे फसल जलमग्न हो गई। सूचना मिलते ही नहरी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीछे से नहर का पानी बंद कराया। हालांकि किसानों ने विभाग पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है।

PunjabKesari
किसानों का कहना है कि यदि नहरी विभाग समय पर पहुंच जाता तो नुकसान काफी कम हो सकता था। उनका आरोप है कि विभागीय कर्मचारी करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे, जिसके चलते बड़ी मात्रा में पानी खेतों में फैल गया और फसलों को नुकसान हुआ।वहीं नहरी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया और तत्काल नहर का पानी पीछे से बंद कराया गया। अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और टूटी हुई पटरी की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। 

विभाग का दावा है कि शाम तक मरम्मत पूरी कर नहर में दोबारा पानी छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है, जबकि किसान अपनी फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। वही नई विभक्ति अधिकारी ने कहा की टीम यह भी जांच करेगी कहीं नहर को जानबूझकर तो नहीं तोड़ा गया है फिलहाल राहत कार्य जोरों पर है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static