चेन झपटने वाली महिलाओं को किया पुलिस के हवाले

punjabkesari.in Friday, Mar 10, 2017 - 11:37 PM (IST)

पानीपत (आशु):पानीपत से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढऩे वाली एक महिला ऊषा निवासी राजनगर के गले से किसी ने चेन झपट ली थी। महिला का आरोप था जब वह ट्रेन में चढऩे लगी तो अन्य 2 महिलाओं ने उसके गले से चेन झपट ली थी। उसके बाद महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और खुद ही आरोपियों का पता लगाने की बात कही। उसके बाद महिला खुद ही स्टेशन पर आकर उन महिलाओं की तलाश में जुट गई और वीरवार को वही 2 महिलाएं उसके हत्थे चढ़ गईं। महिलाओं को पकड़कर जी.आर.पी. थाने में लाया गया जहां पुलिस पूछताछ में लगी हुई है लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जी.आर.पी. थाना प्रभारी बृजपाल राणा ने कहा कि पुलिस ने शक के आधार पर 2 महिलाओं को पकड़ा है, पुलिस उन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static