पानीपत में मानवता तार-तार! कारोबारी बाप-बेटे ने किया मां-नाबालिग बेटी से 12 दिन तक दुष्कर्म, पीड़िता ने बताई रूह कंपाने वाली दास्तां
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 11:45 AM (IST)
पानीपत : हरियाणा के पानीपत से दिल को झकझोर कर रख देने वाला और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता, उसके साथी कारोबारी बाप-बेटे सहित सात लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित नाबालिग लड़की ने किडनैपिंग, बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, 16 साल की पीड़िता ने बताया कि कि उसका पिता अपने कारोबारी साथी के बेटे के साथ उसकी शादी कराना चाहते है, जबकि अभी वह नाबालिग है। वहीं जब उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात का प्रतिशोध लेने के लिए आरोपियों ने क्रूरता की हदें पार कर दी। आरोपियों ने पहले उसे और उसकी मां को किडनैप कर लिया। 12 दिनों तक दोनों को बंधक बनाकर रखा है। इस दौरान पिता के कारोबारी साथी ने उसकी मां और बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
वहीं एक दिन बड़ी मुश्किल से मौका पाकर दोनों वहां से बच निकले और मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से तहकीकात शुरु कर दी है। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।