पानीपत नहर हादसा: तीसरे दिन गन्नौर से बरामद हुआ कारोबारी मुरारी लाल का शव

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 11:12 AM (IST)

गन्नौर/इसराना : पानीपत में असंध के रहने वाले चावल कारोबारी मुरारी लाल गोयल का शव घटना के तीसरे दिन बुधवार को गन्नौर के गांव कैलाना के पास दिल्ली पैरलर नहर से बरामद हुआ। खुबडू झाल पुलिस चौकी की टीम ने शव कब्जे में लेकर इसराना पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी अनुसार असंध की गीता कॉलोनी निवासी चावल कारोबारी मुरारी लाल सोमवार सुबह अपनी पत्नी कमलेश के साथ पानीपत के गांव सिवाह के पास दिल्ली पैरलर नहर पर पहुंचे थे। जहां दोनों ने अपनी चप्पलें स्कूटी पर रखीं और संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में उतर गए। राहगीरों ने स्कूटी व सामान लावारिस हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसराना थाना पुलिस, दमकल विभाग, एस.डी. आर. एफ. टीम और गोताखोरों ने नहर में सर्च अभियान शुरू किया था। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद कारोबारी की पत्नी कमलेश का शव सरढाना गांव के पास से बरामद कर लिया गया था, जबकि मुरारी लाल का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static