होली के दिन हुए हादसों का आंकड़ा पहुंचा 192 पार, 100 से ज्यादा घायल लोग पहुंचे अस्पताल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2020 - 04:49 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : रंगों के त्यौहार होली पर जहां लोग आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक रंग में रंग जाते हैं। वहीं पानीपत की औद्योगिक नगरी में होली के त्यौहार के अवसर पर सुबह 11 बजे तक घायलों का यह आंकड़ा 192 पार कर चुका है। वहीं होली के अवसर पर अलग-अलग जगह हुए हादसों में 5 लोगों की जान गई है। पुलिस द्वारा इन सभी मामले में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। और जांच के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन पर कार्यवाही की जाए।

होली जश्न में कही चली गोलियां तो कही चले चाकू, भयावह करने वाली यह तस्वीरें इनमें हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल नजर आया। होली के उत्साह के बीच कई परिवारों में छाया मातम का माहौल, वहीं सुबह से लेकर शाम तक सिविल अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं नशे की हालत में छत से गिरा शख्स की मौत हुई, जहां देर शाम तक 100 से ज्यादा लोग घायल अस्पताल में पहुचे, तो सुबह तक यह आंकड़ा 192 पार कर चुका है।

वहीं 19 साल के युवक पर 10 से 12 लड़कों ने चाकू से हमला किया तथा बचाने आया युवक भी गंभीर रुप से घायल हुआ। होली के हुड़दंग में चली गोलियां घुटने के आरपार हुई तथा गंभीर रूप से घायल हुआ शख्स। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरो ने पीजीआई रेफर किया। सिविल अस्पताल में हर तरफ नजर आए घायल मरीज, मरीजों के तीमारदारों के गुस्से को देखते हुए पुलिस तैनात रही। शहर में होली के दिन कहां-कहां हुई घटना डीएसपी सतीश वत्स ने जानकारी दी। डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि घायलों की शिकायत पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं अभी तक सामान्य अस्पताल में घायलों का आने का सिलसिला जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static