पानीपत निगम चुनावः AAP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, डिलीवरी बॉय को दिया टिकट

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2025 - 04:29 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत नगर निगम चुनाव में बीजेपी के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अपने 8 पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता सेक्टर 25 स्थित कार्यालय पहुंचे और यहां उन्होंने आठ नामों की घोषणा की।

घोषित उम्मीदवारों की सूची

वार्ड 2: वंशिका पाल

वार्ड 3: दीपक बिंद्रा

वार्ड 5: नीलम प्रणामी

वार्ड 10: संदीप प्रजापत

वार्ड 13: प्रदीप कश्यप

वार्ड 14: सचिन जांगड़ा

वार्ड 17: नीलकमल पंवार

वार्ड 21: मनोज गोयल

उम्मीदवारों की जानकारी

  • वार्ड 3 से दीपक बिंद्रा भूल भुलैया च के रहने वाले हैं। यह क्षेत्र में सामाजि कार्य करते हैं। इसके अलावा इनकी की एक एनजीओ भी है दीपक पेशे ऑनलाइन ट्रेडर हैं।
  • वार्ड 5 से नीलम प्रणामी के पति का का बिजनेस है। नीलम काफी समय राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है।
  • वार्ड 2 से वंशिका पाल नूरवाला के गीता कॉलोनी की रहने वाली है। यह ग्रहणी है। इनके पति शिवम कुमार फार्मासिस्ट है। जबकि ससुर डॉक्टर हरपाल सिंह काफी समय से राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है।
  • वार्ड 10 से संदीप प्रजापत पेशे से घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवरी करने का काम करते हैं। वह एक गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं। संदीप काफी समय से अपने क्षेत्र में जन समस्याओं की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह बीजेपी से जुड़े हुए थे। उन्होंने वहां से टिकट की दावेदारी की थी। टिकट न मिलने के चलते पार्टी का दामन छोड़ ' आप' की झाडू थामी।
  • वार्ड 14 से सचिन जांगड़ा धूप सिंह नगर के रहने वाले हैं। सचिन का यह पहला चुनाव है। जो कि पेशे से टेलर हैं। सचिन का कहना है कि वह बड़े पैमाने पर कपड़ों को सिलने का काम करते हैं।
  • वार्ड 21 से मनोज गोयल कुलदीप नगर के रहने वाले हैं। मनोज की परचून की दुकान है। मनोज का यह पहला चुनाव है।
  • वार्ड 13 से प्रदीप कश्यप विद्यानंद कॉलोनी के रहने वाले हैं। प्रदीप पेशे से वेस्ट कारोबारी है, इनका टाइल का भी काम है। यह उनका पहला चुनाव है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static