अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का हरियाणा में भी असर, पानीपत की इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 10:00 AM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब हर जगह दिखने लगा है। पानीपत की अगर बात करें तो यहां से विश्व भर में बड़े पैमाने पर टेक्सटाइल और हैंडलूम उत्पादों का निर्यात होता है। वहीं एलजी की कमर्शियल सप्लाई बंद होने से पानीपत की इंडस्ट्री पर काफी बड़ा असर हुआ है।
आपको बता दें कि पानीपत की 250 से ऊपर इंडस्ट्री एलपीजी पर चलती है, जिसमें खास तौर पर डाई हाउस और कंबल उद्योग शामिल है। पानीपत की जनता गैस एजेंसी के संचालिका गीता बत्रा का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर पर फिलहाल रोक लगी हुई है। गोदाम में कमर्शियल सिलेंडर है ही नहीं। फिलहाल उनका फोकस डोमेस्टिक सिलेंडर पर है। हालांकि अभी 25 दिन में डोमेस्टिक सिलेंडर की बुकिंग हो रही है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो अभी सरकार द्वारा उस पर रोक लगाई गई है।
वहीं हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन विनोद धमीजा का कहना है कि एलजी बंद होने से पानीपत के उद्योग संकट के कगार पर आ खड़े हुए हैं। जल्द ही इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)