पानीपत में खंडहर में मिला मानव कंकाल, करीब 2 महीने पुराना शव, पहचान में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 04:36 PM (IST)

पानीपत : सैक्टर 13-17 क्षेत्र के साथ स्थित वृंदावन एंक्लेव में खंडहर मकान से करीब डेढ़ से 2 महीने पुराना एक मानव कंकाल मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। इस दौरान सामाजिक संस्था जन सेवा दल के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर प्रशासन का सहयोग किया।

पुलिस अधिकारियों अनुसार कंकाल की पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच और डी.एन.ए. परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है ताकि सच्चाई जल्द सामने आ सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static