Panipat News : हाईटेंशन बिजली लाइन से टकराई सीढ़ी, करंट लगने से वेटर की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 07:16 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घचना की सूटना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कुंदन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले 3 सालों से पानीपत के एक ढाबे पर वेटर के रूप में काम कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि ढाबा मालिक ने कुंदन को पास के पेट्रोल पंप से सीढ़ी लाने के लिए जबरन भेजा था। जब कुंदन सीढ़ी लेकर वापस आ रहा था, उसी दौरान सीढ़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई। करंट लगने से कुंदन गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल मृतक का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static