गुरुतेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर जगमग होगा पानीपत, हरियाणा सीएम करेंगे शिरकत

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 10:25 AM (IST)

पानीपत: हिंद की चादर गुरुतेग बहादुर के प्रकाश पर्व 24 अप्रैल से एक दिन पहले पूरा पानीपत शहर दीपावली की तरह जगमग होगा। पूरे शहर की सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी. यह जानकारी गुरुवार को पानीपत के जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने रोशनी से नहाए हुए आयोजन स्थल पर प्रेसवार्ता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम 24 अप्रैल को सुबह 9 बजे शुरू होगा. समागम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य, राजनीतिक दलों से जुड़े राजनेता और देश-विदेश से संगत पहुंचेगी। 25 एकड़ में डेढ़ से 2 लाख संगत के बैठने के लिए पंडाल तैयार किया गया है. जर्मन तकनीक के टेंट से पंडाल बनाया गया है। समागम में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मुफ्त मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टर्स के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। समागम में आने वाली संगत भी कई तरह की मुफ्त मेडिकल जांच करवा सकेगी। यहां दवाई भी दी जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static