पानीपत के युवक को गनमैन के सामने गोली मारी, एक महीने पहले पिता को भी उतारा था मौत के घाट

punjabkesari.in Saturday, Aug 02, 2025 - 07:03 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर जा रहे युवक को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने यूपी के कैराना में गोली मार दी। इस जानलेवा हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले उसके पिता की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घायल रोहित ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश स्थित मामोर गांव में अपने खेत में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर धान की फसल कटवाने के लिए जा रहा था। खेत से एक किलोमीटर पहले 2 बदमाश बाइक पर आए और आते ही गोली बरसाना शुरु कर दिया। वह सिर में गोली मारना चाह रहे थे लेकिन वह किसी तरह बचना तो उसके घुटने में गोली लग गई। रोहित ने बताया कि उनके पिता देवेंद्र की भी एक महीने पहले गोली मारकर हत्या की थी।  रोहित को आज ही सनौली थाने से गनमैन मिला था, जो घटना के दौरान बाइक पर 50 मीटर आगे चल रहा था। रोहित ने कैराना एसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विशेष समुदाय के लोगों किया हमला

रोहित के ताऊ राजेश देशवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहित के पिता देवेंद्र देशवाल ने यूपी के मामौर गांव में 2017 में 50 बीघे जमीन खरीदी थी। इसके अलावा 20 एकड़ जमीन उसने ठेके पर ले रखी थी। वहां विशेष समुदाय के लोग उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। वह लोग फसल नहीं काटने देते। जब खेत में जाते हैं तो घुसने नहीं देते। आज इसी रंजिश में रोहित पर जानलेवा हमला किया गया। यूपी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static