चंद रुपयों के लिए बेचा इमान...करनाल में पटवारी 15,000 की घूस लेते गिरफ्तार, जानें किस काम के एवज में मांगी घूस

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 05:51 PM (IST)

करनाल : करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लगातर रिश्वतखोरो के खिलाफ नकेल कसते हुए नजर आ रही है। आज  एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने असंध में एक पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए रिश्वतखोर पटवारी को अब एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम कोर्ट में पेशकर आगमी कार्यवाही करेगी।

भूमि की जमाबंदी को ठीक करने की एवज में मांगी घूस

एंट्री करप्शन ब्यूरो की टीम के जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश के बाद लगातार एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम काम कर रही है। पकड़े गए पटवारी विजय करनाल के असंध तहसील में पटवारी है। उन्होंने भूमि की जमाबंदी को ठीक करने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की , जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम द्वारा एक टीम गठित करके शिकायतकर्ता को पाउडर लगाकर 15 हजार रुपए दिए थे, जिसके बाद टीम ने पटवारी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है। मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया पकड़े गए पटवारी ने 15 हजार रुपए की मांग की थी, जिसे रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।

जांच अधिकारी ने बताया फिलहाल मामले में एक ही पटवारी शामिल होने की बात सामने आ रही है। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static