वैवाहिक जीवन से आहत व्यक्ति ने खाया जहर, मौत

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2017 - 06:17 PM (IST)

यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): बुधवार की देर रात एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस व्यक्ति आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा हैं, जिसमें उसने वैवाहिक जीवन से मिले दु:खों को लिखित रूप दिया है। व्यक्ति ने आत्महत्या का जिम्मेवार ससुराल पक्ष वालों को बताया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। व्यक्ति के परिजनों ने आगामी कार्रवाई की मांग की है।

PunjabKesari

यमुनानगर के हमीदा का रहने वाले मृतक रणजोत की शादी यमुनानगर के चांदपुर में हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसको अक्सर तंग किया करते थे। जिसके चलते युवक की अपनी पत्नी व ससुराल वालों से अनबन चल रही थी। रणजोत के परिवार के  कई बार समझाने पर भी पर भी उसकी पत्नी उसका कहना नहीं मानती थी। इन्हीं कारणों के चलते उसने आत्महत्या के लिए देर रात अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। 

घरवालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के सुसाईड नोट के आधार पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

PunjabKesari

रणजोत के परिजनों ने बताया कि, रणजोत को उसके ससुराल के लोग शादी के बाद से ही तंग किया करते थे। उन लोगों ने मृतक रणजोत की पिटाई कर उसकी बाजू भी तोड़ दी थी। लेकिन बाद में पंचायत में समझौता हो गया था। परिजनों ने बताया कि, रणजोत की पत्नी उसकी जायदाद उसके नाम करवाने को लेकर अक्सर दबाव डालती रही जिसके चलते उसने अपनी जायदाद पत्नी के नाम भी करवा भी दी। इसके बावजूद भी उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी और न ही रणजोत को उसके बच्चों से मिलने दिया जाता था। इन्हीं कारणों के चलते रणजोत मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। इसी कारण रणजोत ने बीती रात जहर निगल कर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में पुलिस ने कोई भी सफाई नहीं दी, फिलहाल ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज कर गहनता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static