LIVE : जींद पहुंचे PM Modi, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी...भारत ऐसा करने वाला दुनिया का 5वां देश

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 11:27 AM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद पहुंच चुके है। आज यहां से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर एक नया इतिहास रचेंगे। हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करने के बाद प्रधानमंत्री जींद के रैली स्थल पर पहुंच गए हैं।

PunjabKesari


 देश को मिलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन; भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे रैली स्थल पर पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासन की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं।

PunjabKesari

25 रुपये में हाइटेक सफर

यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित होगी और एक बार में लगभग 2600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता रखती है। आम यात्रियों के लिए इसका किराया करीब 25 रुपये रखा गया है, जिससे लोगों को किफायती और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का विकल्प मिलेगा। हाइड्रोजन ईंधन से संचालित यह ट्रेन प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था की दिशा में भारत का बड़ा कदम मानी जा रही है। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 कोच लगाए गए हैं, जबकि इसकी तकनीक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक स्वच्छ और पर्यावरण हितैषी है। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ ही भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों की लीग में शामिल हो जाएगा जिनके पास यह अत्याधुनिक तकनीक है। 

PunjabKesari

जर्मनी, चीन के बाद अब भारत का डंका

भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बनने जा रहा है, जिसने अपनी पटरियों पर हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन उतार दी है। इससे पहले जर्मनी, चीन, जापान और अमेरिका जैसे गिने-चुने देशों ने ही इस तकनीक का सफल इस्तेमाल किया है। यह पूरी तरह से 'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई ट्रेन है।  

PunjabKesari

रूट और टाइमिंग

जींद से सोनीपत का सफरयह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच कुल 12 स्टेशनों (जैसे गोहाना, बुताना, मोहाना आदि) पर रुकेगी।  यह ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में तय करेगी।  सामान्य ट्रैक पर इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किमी/घंटा होगी, हालांकि इसे 110 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है। 

PunjabKesari 


रैली को लेकर उत्साहित दिखे सांसद संजय भाटिया

रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय भाटिया कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर खुशी से झूमते नजर आए। उन्होंने कहा कि आज की रैली ऐतिहासिक और पूरी तरह सफल होगी। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पिछले कई दिनों से लगातार मेहनत की है, जिसका परिणाम आज देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

संजय भाटिया ने कहा कि रैली को कामयाब बनाने के लिए सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं और हर कार्यकर्ता ने पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे और यह आयोजन हरियाणा के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static