पीएम ने हुड्डा को घेरा, बोले- नामदारों ने पूर्व सीएम के साथ खिलाएं हैं गुल

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 05:15 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): पीएम नरेंद्र मोदी ने रोहतक में राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना साधा ही साथ ही हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर भी जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो कांग्रेस के नामदार हैं, उनके रिश्तेदारों ने पूर्व सीएम के साथ मिलकर क्या-क्या गुल खिलाए हैं, पूरा देश जानता है। किसानों की जमीन कौडिय़ों के दाम हड़प ली और फिर उसपर भ्रष्टाचार की खेती की। आज जितने भी नामदार हैं, सब जमानत पर हैं। पीएम ने कहा कि जनता 5 साल के लिए और आशीर्वाद दे दे तो देश को लूटने वाले जेल के अंदर होंगे।

मोदी ने कहा कि भाखड़ा नंगल डैम की सोच सर छोटूराम की थी। इसका क्रेडिट उन्हें कभी नहीं दिया गया। कुछ लोग राजनीति के लिए उनका अपमान कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता इस चुनाव में जवाब देगी।

पीएम मोदी ने कहा कि रोहतक और गोहाना की रेवड़ी बहुत मशहूर हैं। यहां रहता था तो खाता था, गुजरात का सीएम बना तो यहां से लोग भेजते थे, पीएम बना तो भी भेजते हैं। रोहतक की रेवड़ी तो मशहूर हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार ने यहां नौकरियां भी रेवड़ी की तरह बांटी थी और बेची थी। मनोहर लाल ने इस खेल को बंद किया।

मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि हम पर हमला होगा तो दोगुनी ताकत से हमला किया जाएगा। अगर गोली चलाओगे तो ये चौकीदार गोला चलाएगा। अगर आतंकवादियों को एक्सपोर्ट करोगे तो घर में घुसकर मारेंगे। हमारी सेना का शौर्य तो हमेशा से बुलंद रहा है। सीमा पर जाना है या नहीं ये फैसला लेने वाली मजबूत सरकार नहीं थी। आज ऐसा व्यक्ति बैठा है, जिसने हरियाणा का नमक खाया है। जो घर में घुसकर मारेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static