बाल-बाल जलने से बचे कांग्रेसी, फूंक रहे थे पीएम मोदी का पुतला

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 04:51 PM (IST)

पलवल(दिनेश कुमार): कर्नाटक में हुए चुनावों के दौरान पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद भाजपा की सरकार बनाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पलवल किठवाड़ी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने पीएम मोदी के पुतले पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। जिससे आग की चपेट में आने से कांग्रेस प्रदर्शनकारी बाल-बाल बचे। 
PunjabKesari
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की महिला उपाध्यक्ष राधा नरूला ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, उसके बावजूद महामहीम राज्यपाल द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि आज खुले तौर पर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। देश में संवैधानिक मूल्यों की कोई भी कीमत नहीं रह गई है। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनाने का विरोध करते हैं। जिसके चलते हरियाणा के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताअों ने विरोध प्रदर्शन कर पीएम मोदी का पुतला फूंका।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static