पुलिस ने जुआ खेलते 7 लोगों को किया गिरफ्तार, मौके से 1 लाख 17 हजार कैश किया बरामद
punjabkesari.in Thursday, Apr 01, 2021 - 11:41 AM (IST)
गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना पुलिस ने अवैध रूप से जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुड्डा रोड पर एक मकान के बाहर खाली प्लाट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की तथा 7 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से 1 लाख 17380 रुपये कैश बरामद किया है तथा उनके खिलाफ पहले भी जुआ व मारपीट के मामले दर्ज है। पकड़े गए युवक सभी गोहाना व उसके आस-पास के गांव के रहने वाले है। एसएचओ सवित कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोपड़ा कॉलोनी के नजदीक गुड्डा रोड़ पर एक प्लाट में अवैध रुप से जुआ खेल रहे है। सभी अलग- अलग जगहों से आकर जुआ खेलने का काम करते थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड : प्रॉपर्टी कारोबारी को ठगों ने लगाया 17 करोड़ का चूना, जमीन बेचकर मिली थी रकम