Police Raid: यमुनानगर के हमीदा में सुबह-सुबह पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप...जानें क्या है वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 11:41 AM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के पुराना हमीदा में आज सुबह 4 बजे बजे अचानक पुलिस की गाड़ियां और पुलिस ही पुलिस नजर आने लग गई। दरअसल पुराना हमीदा नशा तस्करी के मामले में काफी चर्चा में रहता है जिसके चलते पुलिस ने आज लोगों के घरों पर सर्च अभियान चलाया ताकि नशा और नशा तस्करों को जड़ से समाप्त कर दिया जाए। पुलिस की रेड के बाद तस्कर भी अलर्ट हो गए, हालांकि पुलिस के इस सर्च अभियान के दौरान कोई नशा तस्कर और ना ही नशा पुलिस के हाथ लगा। 

डीएसपी ने साफ कह दिया कि कि अगर कोई नशा भेजता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ बड़ा एक्शन होगा। यही नहीं चेतावनी भी दी जिसमें साफ कहा गया कि शहर में रहना है तो नशे से दूर और तस्करी से भी दूर रहो, नहीं तो फिर शहर छोड़ दो। डीएसपी ने कहा कि शहर में नशे का कारोबार किया तो तस्करों की जगह सलाखों के पीछे होगी। फिलहाल पुलिस की इस कार्यवाही को लेकर अब पूरे जिले में चर्चा है और कहीं ना कहीं पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना अभी भी की जा रही है कि अगर पुलिस ऐसे ही एक्शन मोड में रही, तो जिले से नशा और तस्कर दूर हो जाएंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static