पुलिस ने लोगों को किया अपराधों से बचाव के लिए जागरुक, सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी दिए

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 08:33 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): लोगों को अपराधों से बचाने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का साथ देने के लिए लोगों को जागरुक किया। महिला थाना मानेसर पुलिस की टीम ने आज आधा दर्जन स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया और लोगों को खास तौर पर महिलाओं को जागरुक कर उन्हें सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी दिए। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

लोगों को जागरुक करने में इंस्पेक्टर सुमन, एएसआई ज्योति और दुर्गा शक्ति का स्टाफ की अहम भूमिका रही। लोगों को जागरुक करने पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि किस तरह से जरा सी सावधानी बरत कर लोग अपराध को रोकने में सक्षम हो जाते हैं। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वह अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देकर किसी भी अपराध को रोकने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

 

आपको बता दें कि पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा और डीसीपी हैडक्वार्टर अर्पित जैन के निर्देश पर लोगों को अपराध से बचाव के लिए जागरुक करने का अभियान चलाया जा रहा है। आज मानेसर क्षेत्र में यह अभियान लेबर चौक, कांकरौला गांव चौक, आईएमटी सेक्टर-6, आईएमटी सेक्ट-7 में चलाया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन स्थानों पर लोगों को जागरुक किया गया। कंपनियों में महिला स्टाफ को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरुक किया गया। 

 

पुलिस टीम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिला स्टाफ को पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 सेवा के बारे में बताते हुए उन्हें पुलिस की दुर्गा शक्ति व डायल-112 ऐप्स को उनके मोबाइल में इंस्टॉल कराया गया। उन्हें इन मोबाइल ऐप्स के उपयोग के प्रति जागरुक भी किया गया। इनके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की पहचान व बचाव उनके निवारण के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static