दिल्ली घेराव कार्यक्रम में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका, विरोध में हाईवे जाम (VIDEO)

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 09:09 PM (IST)

रादौर(कुलदीप सैनी):  स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट व सम्पूर्ण कर्ज माफ़ी की मांग को लेकर देशभर के किसानो को 23 फरवरी के प्रस्तावित दिल्ली घेराव कार्यक्रम में जाने से रादौर में रोक दिया गया। इस घेराव कार्यक्रम में किसान ट्रैक्टर - ट्राली लेकर शामिल होने के लिए जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिससे भड़के किसानो ने सहारनपुर - कुरुक्षेत्र हाइवे जाम कर दिया। 

जाम लगने से पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए और किसानो को समझाने का प्रयास किया। लेकिन किसानों के गुस्से के आगे उनकी एक न चली। फिलहाल किसान हाइवे पर डटे हुए है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वो जाम नहीं खोलेंगे। किसान नेताओ ने बताया कि दिल्ली में उनका शांतिपूर्ण आंदोलन था, लेकिन पुलिस ने उनको इस आंदोलन में जाने से रोका। जिसके बाद किसानों ने हाइवे जाम किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static