हत्या का मामला दर्ज करने में पुलिस को लग गए 6 महीने, अब जाकर आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच
punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 07:38 PM (IST)

सोहना (सतीश कुमार) सोहना सदर थाना पुलिस में अधिकारियों के आदेश के बाद 6 महीने के बाद मृतक किशोर के परिजनों की लिखित शिकायत के बाद दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोर के पिता की माने तो आरोपी युवक 6 महीने पहले उनके 14 वर्षिय बेटे को घर से झूठ बोल कर ले गए थे, जिन्होंने उनके बेटे को दमदमा झील में डूबाकर मार दिया था।
मृतक बच्चे के पिता का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई के लिए पुलिस के आला अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर गुहार लगाई। मृतक के पिता ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देशों के बाद सोहना सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच अब शुरू की।
मृतक किशोर की मां ने बताया कि उन्हें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में 6 महीने का समय लग गया। उन्होंने कहा कि वह लगातार पुलिस के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। मृतक किशोर की मां ने पुलिस प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?