पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की कार्रवाई, काटे चालान
punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 12:12 PM (IST)
यमुनानगर : जिले में पुलिस अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस खड़े होकर वाहन चालकों के चालान काट रही है। ट्रैफिक एसएचओ लोकेश कुमार ने बताया कि एसपी मोहित हांडा के निर्देशानुसार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय लिमिट स्पीड में वाहन का प्रयोग करें।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)