पुलिस ने राजस्थान की जेल से सचिन भिवानी को प्रोडक्शन वारंट पर लिया, फिरौती मामले में करेगी पूछताछ

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 04:15 PM (IST)

करनाल: शहर की  पुलिस ने सचिन को राजस्थान की जेल से करनाल में  प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उसे व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका मेडिकल कराया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान कई राज खुलने की आशंका लगाई जा रही है।

बता दें कि पिछले दिनों करनाल में व्यापारी से 1.50 करोड़ फिरौती मांगने और गोली चलाने की तैयारी में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने रमन और भरत को सुरेवाला चौक से गिरफ्तार किया था। दोनों सिरसा के रहने वाले थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने सचिन भिवानी का जिक्र किया था। पैसों की जरूरत के लिए सचिन भिवानी के साथ में संपर्क में आए थे।उसी मामले में सचिन भिवानी को करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।

वहीं व्यापारी से फिरौती फोन करके आशु राणा ने मांगी थी। वह इस वक्त विदेश में है और गोल्डी बराड़ गैंग का सदस्य हैं। वहीं सचिन भिवानी भी इसी गैंग का सद्स्य है। कड़े सुरक्षा पहरे में सचिन भिवानी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आया गया। जिसके बाद मेडिकल के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। राजस्थान पुलिस के अलावा और भी सुरक्षाकर्मी सचिन भिवानी के लिए तैनात थे।  

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static