डॉक्टरों की कमी के मुद्दे पर पूजा चौधरी व आरती राव आमने-सामने, स्वास्थ्य मंत्री बोली-1225 लोगों पर एक डॉक्टर

punjabkesari.in Saturday, Dec 20, 2025 - 10:27 AM (IST)

चंडीगढ़ : डॉक्टरों की कमी के मुद्दे पर मुलाना से कांग्रेस विधायक पूजा चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आमने-सामने हो गए। पूजा चौधरी का कहना था कि डॉक्टरों का रैशनेलाइजेशन किया जाए ताकि किसी जगह कम और किसी जगह डॉक्टरों की ज्यादा नियुक्ति न हो। स्वास्थ्य मंत्री के जवाब से असंतुष्ट पूजा ने आरती राव से सवाल किया कि डाक्टरों की रैशनेलाइजेशन करवाएंगे या नहीं ?

आरती राव ने कहा कि राज्य में डॉक्टर और आबादी का अनुपात बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार पब्लिक और प्राइवेट दोनों सैक्टरों में नए मैडीकल कॉलेज बनाकर एम.बी.बी.एस. सीटें बढ़ाने पर काम कर रही है। वर्ष 2014 में जहां हरियाणा में 700 एम.बी.बी.एस. की सीटें थीं, जो अब 2710 सीटें हो गई हैं।

आरती राव ने बताया कि वर्ष 2018 में लोकसभा में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के जवाब अनुसार डॉक्टर और आबादी का अनुपात 1000 की आबादी पर एक डॉक्टर है। एलोपैथिक डॉक्टरों को ध्यान में रखें तो हरियाणा मैडीकल काऊंसिल के 16 दिसम्बर 2025 के डाटा के आधार पर 1225 लोगों की आबादी पर 1 डॉक्टर है। उन्होंने बताया कि 74 जिला व उपमंडल नागरिक अस्पताल व सी.एच.सी. 122 हैं। करनाल जिला सिविल अस्पताल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर सैक्टर-32 ए करनाल में शिफ्ट कर 200 बैड का नया अस्पताल तैयार किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static