हरियाणा में मानसून का आज आखिरी दिन, पंचकूला और यमुनानगर में बारिश की संभावना

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 02:41 PM (IST)

हरियाणा डेस्क. हरियाणा में पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.3 डिग्री की कमी आई है। इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक 406.4 मिमी बारिश हुई है। वहीं सामान्य बारिश का आंकड़ा 424.6 मिमी होता है। कुल मिलाकर प्रदेश में बारिश सामान्य से महज 4% कम हुई है और अब मानसून का कोटा लगभग पूरा हो चुका है।

मौसम का पूर्वानुमान

आज यानी रविवार को मानसून की विदाई हो जाएगी। हालांकि, प्रदेश के दो जिलों पंचकूला और यमुनानगर में मौसम खराब रह सकता है, जहां हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और मानसूनी हवाओं के कारण ठंड का आगमन हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा।

मौसम का आगे का हाल

राज्य के 10 जिलों में इस बार 10-38% तक कम बारिश हुई है, जबकि 12 जिलों में सामान्य से 10-71% अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर साफ मौसम का अनुमान है। आने वाले दिनों में बारिश और बादल न छाने से अच्छी धूप निकलने की संभावना है, जिससे कुछ जिलों में तापमान में वृद्धि हो सकती है।

मानसून सीजन की स्थिति

इस मानसून सीजन में रोहतक, महेंद्रगढ़ और सोनीपत में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है। सिरसा में सबसे अधिक तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल, यमुनानगर और पंचकूला में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं नूंह, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ में मानसून का मौसम सबसे अच्छा रहा। झज्जर, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, सिरसा और कुरुक्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News

static