OMG! फरीदाबाद में आइसक्रीम खाने से गर्भवती महिला की मौत, ये बड़ी वजह आई सामने
punjabkesari.in Monday, Jun 30, 2025 - 03:54 PM (IST)

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आय़ा है जहां गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका ने आइस्क्रीम खाई तो उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार मृतका महिला की पहचान हिना के रूप में हुई है। वह ग्रीनफील्ड कॉलोनी में रहती थी। महिला को बचपन से ही किडनी की बीमारी थी। डॉक्टरों ने ठंडी चीजों का सेवन करने से मना किया था। लेकिन महिला ने आइस्क्रीम खाई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)