हरियाणा बजट सत्रः 'भारत माता की जय' के नारे पर विधानसभा में मचा बवाल (VIDEO)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 02:56 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी)- हरियाणा विधानसभा सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान हंगामा हो गया। भारत माता की जय बोलने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए वहीं एक सवाल के जवाब में कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने बीजेपी पर तंज कसा जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया। इस पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून और राव दान सिंह ने कहा कि कोई तकलीफ नहीं है। कोई भारत माता की जय बोलते हैं।

इस पर बीजेपी विधायक असीम गोयल ने कहा कि हर हिंदुस्तानी को भारत माता की जय बोलना चाहिए। इस पर कांग्रेस विधायक समशेर गोगी ने कहा कि हम पाकिस्तानी है क्या जो इस तरह की बातें कर रहे हो? कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने भारत माता की जय बोलने को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। इलियास ने कहा भारत माता की जय बोलने का हक उन्हें है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत दी थी। लेकिन आरएसएस के लोगों ने अंग्रेजों की जुती उठाई और गुलामी की।

उधर सदन में इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत पिछले 4 साल में दर्ज मामलों की जानकारी मांगी है। सरकार ने जवाब में कहा कि 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2019 तक हरियाणा में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कुल 250 मामले दर्ज हुए हैं। जिनमें से 73 मामले खारिज हो गए। 45 मामलों में जांच जारी है। 121 मामलों में न्यायालय में आरोप पत्र पेश किए गए हैं जबकि 11 मामलों में सजा हुई है और 28 मामलों में आरोपी बरी हुए हैं। पांच मामलों में बरी होने वाले आरोपियों के खिलाफ सरकार ने ऊपरी अदालतों में अपील दायर की है। अभय ने सरकार के जवाब पर असंतुष्टि जताई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static