धान की कटाई के साथ पराली जलाने का सिलसिला हुआ शुरु, 3 जगहों पर आग की हुई पुष्टि

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 10:06 AM (IST)

फतेहाबाद (रमेश): पराली की जिन्न एक बार फिर से बोतल से बाहर आता दिखाई दे रहा है। पिछले कई वर्षों से धान की पराली शासन और प्रशासन के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं बनी हुई। धान की कटाई का सीजन शुरु होते ही खेतों में पराली के जलने का सिलसिला एक बार फिर से शुरु होता नजर आ रहा है, हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में फिलहाल पराली जलाने वालों की संख्या में कहीं कम है, मगर जहां भी पराली जली है वहां की लोकेशन प्रशासन की तीसरी आंख यानि सैटेलाईट ने उसे डिटेक्ट कर जिला प्रशासन के पास भेजी है।

जिला प्रशासन के पास फिलहाल पांच स्थानों पर पराली में आग लगाए जाने की सूचना हरसेक सैटेलाईट द्वारा मिली है। इन लोकेशनस पर फिजिकल वेरिफिकेशन करने के बाद 3 स्थानों पर पराली में आ लगाए जाने की पुष्टि भी हो चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष अब तक पिछले वर्ष की तुलना में कम मामले सामने आए हैं, उनका मानना है कि इस वर्ष पराली प्रबंधन के लिए पहले से अधिक कृषि उपकरण मुहैया करवाए गए हैं और किसानों को जागरुक भी किया गया है, इसलिए पराली जलाने के मामले कम नजर आएंगे।

कृषि विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि पिछले वर्ष पराली में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 410 लोगों के चालान कर करीब 10 लाख 47 हजार से अधिक का जुर्माना किया गया था। जबकि 233 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी प्रशासन की ओर पराली में आग लगाने वाले स्थानों को चिह्नित कर उन्हें रेड, ओरेंज और येलो जोन में बांटा गया है और इन पर बारीकि से नजर रखी जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static