कांग्रेस भवन पर 13 लाख का संपत्ति कर बकाया, निगम ने चस्पाया नोटिस

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 02:41 PM (IST)

अंबाला(अमन):  नगर निगम द्वारा कांग्रेस भवन में भी प्रॉपर्टी टैक्स बकाया का नोटिस लगाया गया, जिसमें 13 लाख 83 हजार की धन राशि बकाया पाई गई है।  जानकारी देते हुए निगम अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि कांग्रेस भवन का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने की वजह से नोटिस लगाया गया है। इसके बाद नोटिस का रिप्लाई कांग्रेस की तरफ से आया है जिसे प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच को दे दिया गया है।

कांग्रेस के प्रतिनिधि का कहना है कि जो नोटिस लगाया गया है वो कमर्शियल है, जबकि बिल्डिंग इंस्टिट्यूशनल है। इसके लिए ब्रांच को दोबारा से जांच करने को कह दिया गया है।  अगर टैक्स नही भरते है तो सील भी किया जाएगा।
 
कांग्रेस भवन के बाहर लगे प्रोपर्टी टैक्स नोटिस की जानकारी जब कांग्रेस प्रतिनिधयों को पता चली तो हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक पत्र तैयार करवाया गया। लेकिन नगर निगम बंद होने की वजह से देरी हो गई है। ई .ओ जरनैल सिंह से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौपा गया है। क्योंकि जो प्रॉपर्टी टैक्स भेजा गया है वो कमर्शियल प्रॉपर्टी का है लेकिन कांग्रेस भवन इंस्टिट्यूशनल प्रॉपर्टी है। इसके लिए निगम अधिकारी को टैक्स की पुनर्गणना के लिए कहा गया है, जिसके बाद हम टैक्स देने के लिए तैयार है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static