एचएसजीपीसी अध्यक्ष बलजीत सिंह दादूवाल का हुआ भारी विरोध, किसानों ने जताया रोष
punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 11:20 PM (IST)

गुहला/चीका (कपिल): हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल का चीका स्थित 6वीं व नौंवी पातशाही गुरूद्वारा पहुंचने पर किसानों द्वारा रोष प्रदर्शन करते हुए भारी विरोध किया गया। किसानों द्वारा दादू वालों को सरकारी एजेंट होने के भी आरोप लगाए गए।
दादूवाल के चीका पहुंचने पर किसान जत्थेबंदियों व किसानों ने गुरूद्वारा गेट पर इकट्ठे होकर भारी रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को किसान विरोधी बताया। किसानों ने बलजीत सिंह दादूवाल पर बीजेपी का दलाल होने का भी आरोप लगाया।
वहीं इस संबंध में अपना पक्ष रखते हुए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि मेरा कहीं कोई विरोध नहीं हुआ यह तो सिर्फ बादल गुट की एक साजिश मात्र है। बादल गुट के कुछ नुमाइंदे जान बूझकर उन्हें बदनाम कर राजनीतिक रोटियां सेकने का कार्य कर रहे हैं।
किसानों की अगुवाई करते हुए डॉक्टर साहब सिंह संधू, गुरमीत सिंह कंबोज द्वारा आरोप लगाए गए के दादूवाल द्वारा किसानों से बिना बात किए बिना किसी ठोस कारण के अपने आप ही किसानों का पक्ष रखा जा रहा है जो कि किसानों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)