हरियाणा भाजपा ने अमरिन्दर के खिलाफ प्रदर्शन किया

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 10:31 AM (IST)

रोहतक, 15 सितंबर (भाषा) हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की उस टिप्पणी को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया जिसमें किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर या इस पड़ोसी राज्य में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने का सुझाव दिया गया था।

आलोचनाओं के बीच अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को किसान संगठनों पर उनकी अपील को ''राजनीतिक रंग'' देने का आरोप लगाया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं और उसकी युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के सदस्यों ने कई जगहों पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान से साबित होता है कि राज्य की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश है।

ग्रोवर ने कहा, "अमरिंदर सिंह को केवल अपने राज्य की अर्थव्यवस्था की चिंता है, लेकिन अगर अन्य राज्य प्रभावित होते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं होती है।"
अंबाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार चौक पर प्रदर्शन किया। जींद, गुड़गांव, करनाल, फतेहाबाद, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन होने की खबरें हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News

static