8 दिनों के बाद नगर निगम में फिर से शुरू हुई पब्लिक डीलिंग, कोरोना के कारण किया गया था सील

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 04:27 PM (IST)

अंबाला(अमन): नगर निगम पिछले 8 दिनों से बंद होने के कारण पब्लिक को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। क्योंकि नगर निगम में 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके चलते 8 दिन के लिए निगम को बंद कर दिया गया था।  आज निगम में 8 दिनों के बाद पब्लिक डीलिंग फिर से शुरू कर दी गई है।

नगर निगम कमिश्नर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद निगम में सभी कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट करवाए गए थे,जिसमे 50 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके चलते निगम परिसर को आम जनता के लिए बंद कर दिया था। आज 8 दिनों के बाद निगम कार्यालय को खोला गया है पब्लिक डीलिंग भी शुरू कर दी गई है।  डिप्टी निगम कमिश्नर ने बताया कि निगम के कर्मचारी पॉजिटिव आने के बाद निगम को बंद कर दिया गया था। आज से पब्लिक डीलिंग को शुरू कर दिया गया है। 

लोगों से अपील की जा रही है कि कम से कम संख्या में लोग निगम में आए और मास्क का इस्तेमाल करें । इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमने निगम के गेट पर सख्ती बढ़ा दी है किसी को भी बिना मास्क के अंदर नही आने दिया जा रहा है। निगम में 50 कर्मचारी पॉजिटिव आए थे जिनमें से 40 कर्मचारी स्वस्थ होकर दोबारा काम पर लौट चुके है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static