शर्मनाक: लोक निर्माण विभाग ने फहराया उलटा तिरंगा, पता चलने पर चौकीदार से करवाया सीधा
punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 01:15 PM (IST)

बहादुरगढ(प्रवीण): कल यानी 15 अगस्त को पूरे भारत में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। हर चगह भारतीय झंडा शान से लहराया गया लेकिन हरियाणा के बहादुरगढ़ राष्ट्रध्वज के अपमान से लोगों में रोष बना हुआ है। दरअसल शहर के बीचों बीच स्थित रेस्ट हाउस की इमारत पर तिरंगा उलटा फहराया गया था। तंत्रता दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने यहां तिरंगा फहराया था। जैसी ही मीडिया के कैमरों ये तस्वीरें कैद होने की सूचना अधिकारियों तक पहुंची।एक व्यक्ति रेस्ट हाउस पहुंचा और चौकीदार को साथ लेकर उलटे तिरंगे को सीधा कर फिर से फहराया गया।
इस घटना से लोगों में रोष भी है। लेकिन ये घटना इस बात की तरफ भी इशारा करती है कि सरकारी अधिकारियों को भी राष्ट्रध्वज के बारे में जानकारी नहीं है, इसलिए उनके खिलाफ राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया जाना चाहिए ताकि देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे का अपमान करने की कोई भी हिमाकत ना कर सके।