पंजाब-हरियाणा सहित उत्तर भारत लू की चपेट में

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 08:06 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर भारत का अधिकांश भाग लू की चपेट में होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले 90 घंटों के दौरान लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। हिमाचल के पंजाब से लगते इलाके भी लू की चपेट में हैं।

राजस्थान से लगते हिसार सहित कई इलाकों में दिन चढ़ते ही आसमान से लपटें बरसती रहीं और दिन में सड़कें सूनी रहीं। लोग दोपहर को घरों से बाहर कम ही निकले।   शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में मौसम सूखा रहने तथा भीषण गर्मी के कारण पानी की समस्या पैदा हो गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static