पानी को लेकर फिर तकरार, राघव चड्ढा बोले- दिल्ली में जल संकट के लिए हरियाणा जिम्मेदार

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 04:30 PM (IST)

नई दिल्ली (कमल कांसल): पानी के मुद्दे पर एक बार फिर से दिल्ली और हरियाणा सरकार आमने-सामने हो गई हैं। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दिल्ली में मंडरा रहे जल संकट के लिए हरियाणा की खट्टर सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने इसको लेकर हरियाणा सरकार पर आरोप लगाए हैं।  

चड्ढा ने कहा कि दिल्ली अपनी जलापूर्ति के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर करता है, लेकिन आज दिल्ली पर एक बहुत बड़ा जल संकट मंडरा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार जो एमओयू साइन करें हैं, उसके अनुसार राज्य दिल्ली को पानी देते हैं, लेकिन हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय पानी दिल्ली को नहीं दे रही है। दिल्ली में पानी कटौती का दोष हरियाणा सरकार के ऊपर है। हरियाणा को दिल्ली के लिए जितना पानी छोड़ना होता है, उतना नहीं छोड़ा जा रहा।

उन्होंने कहा कि यमुना नदी में जो पानी छोड़ना होता है, उस पानी में हरियाणा ने भारी कटौती की है। इस कटौती के कारण दिल्ली में 100 एमजीडी पानी कम हो गया है। हरियाणा 120 एमजीडी पानी दिल्ली को कम दे रहा है। जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली वालों का हक मार लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static