फ्लैट का दरवाजा खुलवा हमलावरों ने पति-पत्नी को मारी गोली, पहले भी हो चुका था झगड़ा

punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2020 - 12:35 PM (IST)

राई (ब्यूरो) : कुमासपुर गांव के पासे ओमैक्स सिटी के बी.पी.एल. फ्लैट में आधी रात को कार व बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाने के बाद दम्पति को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए। 

मूल रुप से गांव बैंयापुर खुर्द निवासी प्रशांत अपनी पत्नी रविता के साथ ओमैक्स सिटी के बी.पी.एल. फ्लैट में रहता है। रविता ने मुरथला थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 1 बजे वह अपने पति के साथ फ्लैट में सो रही थी। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। बाहर से युवक ने आवाज दी कि वह मोहित उर्फ कालू बोल रहा है। उसके कहने पर उसके पति ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही मुकीनपुर का मोहित उर्फ कालू, गांव कुमासपुर का पाली व सौरव हाथों में हथियार लिए खड़े दिखे। उन्होंने दरवाजा खोलते ही उसके पति पर गोली चला दी। गोली उसके पति की गर्दन व हाथ में लगी। जब वह बचाव को आई तो उन्होंने उसके हाथ पर भी गोली मार दी। उसके शोर मचाने के बाद में वे फरार हो गए।

उसने बताया कि हमलावर कार व बाइक पर सवार होकर आए थे। उनके साथ 3 अन्य युवक भी थे। उन्हें आसपास के लोगों ने शाहपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से सामान्य अस्पताल भेज दिया गया। सामान्य अस्पताल में उपचार के बाद पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस ने रविता के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। एस.एच.ओ. राजीव ने बताया कि ओमैक्स सिटी में रह रहे दम्पति को गोली मारकर घायल किया गया है। मामले में 3 नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static