Rain Alert : हरियाणा वालों सावधान ; अगले 2-3 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी...पढ़ें पूरी खबर
punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 02:01 PM (IST)
हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणवियों के लिए अगले 3 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं। इस दौरान नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल में हवाओं के साथ मध्यम बारिश तथा चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, हांसी, जींद, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों में कहीं कहीं तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा जारी मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)