हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज बारिश की संभावना
punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 10:51 AM (IST)
ब्यूरो: हरियाणा में मॉनसून की लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है वहीं हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अभी तक कम बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत समेत कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। वहीं कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई है। अब तक प्रदेश में अच्छी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम व कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने अंबाला और हिसार समेत कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि हरियाणा के अंबाला जिले में गुरुवार को 4 सेंटीमीटर या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने हिसार में भी आज 3 सेंटीमीटर बरसात होने की उम्मीद जताई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
IMD Alert: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने हरियाणा में बढ़ाई ठंड, इन जिलों में शीतलहर का Yellow Alert